फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई हुई शुरू, दक्षिण भागों में बारिश के आसार, अब चढ़ने लगा पारा

Wed, 02 Oct 2024 10:36 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता सामान्य से कम हो गई है। जिसके वजह से प्रदेश में बारिश की गतिविधि में कमी आ गई है। अब तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। हालांकि इस बीच प्रदेश के एक दो जगह पर बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता सामान्य से कम हो गई है। जिसके वजह से प्रदेश में बारिश की गतिविधि में कमी आ गई है। अब तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। हालांकि इस बीच प्रदेश के एक दो जगह पर बारिश के आसार हैं। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ में चार दिनों तक हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में गरज चमक के साथ हो रही बारिश की गतिविधि में गिरावट होने की संभावना है। दरअसल, मानसूनी सिस्टम कमजोर होने की वजह से बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। हालांकि इस बीच एक-दो जगह पर हल्की से हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। इन दिनों तेज धूप के साथ गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। 

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा फिरोजपुर, सिरसा, चूरू, अजमेर, माउंट आबू, दिशा, सुरेंद्रनगर, जूनागढ़ और 21 डिग्री उत्तर/ 70 डिग्री पूर्व से होकर गुजर रही है। दूसरी ओर एक द्रोणिका उत्तरी कोंकण से लेकर आंतरिक महाराष्ट्र से होते हुए उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश तक समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर स्थित है। 
विज्ञापन


राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही हल्की बादल के साथ धूप निकली हुई है। बारिश कम होने से गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। यही हाल प्रदेश के अधिकतर जिलों में भी है। लोग उमस और गर्मी से परेशान है। हालांकि इस बीच प्रदेश के एक दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। दूसरी ओर बारिश की गतिविधि कम होने की वजह से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी शुरु हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें