फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: सड़क हादसे में घायल हुए विधायक विक्रम मंडावी, जगदलपुर से एयर एंबुलेंस के जरिए रायपुर रेफर

Mon, 02 Oct 2023 10:05 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

मद्देड़ में कांग्रेस भरोसा यात्रा में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे विधायक विक्रम मंडावी सड़क हादसे में घायल हो गए। बताया जा रहा है कि उनके कंधे में चोट लगी है।
विज्ञापन
विधायक विक्रम मंडावी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी सड़क का हादसे में घायल हो गए। उनके कंधे में चोट लगी है। बताया जा रहा है कि वे कांग्रेस भरोसा यात्रा में शामिल होने मद्देड़ गए थे। वहां से बाइक से वापस आते वक्त वह हादसे का शिकार हो गए। हादसे के  बाद उन्हें जगदलपुर लाया गया, जहां से उन्हें एयर एंबुलेस से रायपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस भरोसा यात्रा कार्यक्रम के लिए बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी बाइक से मद्देड पहुंचे थे। कार्यक्रम के समापन के बाद वे बीजापुर नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम के साथ बाइक पर सवार होकर बीजापुर लौट रहे थे। इसी बीच मद्देड व मोदकपाल के बीच बाइक अनियंत्रित हो गई और विधायक विक्रम मंडावी व पालिका उपाध्यक्ष बाइक से गिर पड़े।

उन्हें जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया, यहां एक्सरे व सिटी स्कैन के बाद पता चला कि उनके कंधे में चोट लगी है। वहीं, पालिका उपाध्यक्ष को पैर में चोट आई है। बीजापुर में प्राथमिक उपचार के बाद विधायक विक्रम को जगदलपुर रवाना किया गया है। वहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से रायपुर रेफर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें