फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: युवक ने हथौड़े मारकर बच्चों की हत्या की, फिर पत्नी को किया अधमरा और अंत में छत से कूदकर दे दी जान

Mon, 01 Nov 2021 02:01 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

नवा रायपुर में सचिवालय में पंचायत विभाग में चपरासी के पद पर तैनात व्यक्ति ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। उस नोट में उसने लिखा है कि दफ्तर में स्टेनो की मौत को लेकर आए दिन मेरी पत्नी बहस करती थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवक ने दिल को झकझोर देने वाली वारदात को अंजाम दिया। 32 वर्षीय एक युवक ने पहले अपने दोनों बच्चों पर हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी और फिर अपनी पत्नी को अधमरा कर दिया और अंत में खुद इमारत की छत से कूदकर जान दे दी। यह घटना राखी थाना क्षेत्र के नवा रायपुर के सेक्टर-27 की है।

विज्ञापन


नवा रायपुर में सचिवालय में पंचायत विभाग में चपरासी के पद पर तैनात व्यक्ति ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। उस नोट में उसने लिखा है कि दफ्तर में एक स्टेनो की मौत को लेकर आए दिन मेरी पत्नी बहस करती थी। इससे आए दिन परिवार में विवाद होता रहता था। पत्नी को शक था कि स्टोनो की हत्या उसके पति ने ही की है। इससे तंग आकर रविवार देर रात युवक ने इस वारदात को अंजाम देकर पूरी लीला खत्म कर ली। 

युवक पत्नी से झगड़कर हर दिन जाता थ मार्केट 
पुलिस ने बताया कि झंकार भास्कर ने छह मंजिला इमारत की तीसरी मंजिल पर स्थित उनके अपार्टमेंट में कथित तौर पर अपनी बेटी परी (7) और बेटे अंशु (3) पर हथौड़े से हमला कर उनकी हत्या कर दी। रायपुर के पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि उसने अपनी पत्नी सुकृति (28) के साथ भी मारपीट की, जिसकी हालत नाजुक है। परिवार के सदस्यों पर हमला करने के बाद, भास्कर ने इमारत की छत से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। फिहला पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें