फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: जन्मदिन पार्टी में बिना बुलाए मेहमानों का उत्पात, युवक को छत से फेंककर मार डाला, आठ गिरफ्तार

Fri, 02 Sep 2022 02:58 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़

सार


जांजगीर-चांपा जिले में जन्मदिन पार्टी में बिन बुलाए मेहमानों को टोकना एक युवक और आयोजकों को भारी पड़ गया। उन्होंने पार्टी में अपने अन्य साथियों को बुला लिया और उनके साथ में मारपीट की।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में गुरुवार देर रात जन्मदिन पार्टी में झगड़े के दौरान आठ आरोपियों ने एक 24 वर्षीय युवक को छत से नीचे फेंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम पार्टी में शामिल हुए बिन बुलाए मेहमानों ने अंजाम दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


बिना बुलाए मेहमानों ने युवक को छत से फेंका
जानकारी के मुताबिक, चंपा थाना क्षेत्र के श्रीकृष्ण तुलसी धर्मशाला में कमलेश्वर देवांगन अपने दोस्त बिन्नी देवांगवान के जन्मदिन पार्टी में शामिल हुआ था। पार्टी में शामिल हुए लोग डीजे की धुन पर लोग थिरक रहे थे। पार्टी में कुछ महिलाएं भी शामिल हुई थीं। पार्टी में किरण सारथी और मनीष सारथी भी डांस कर रहे थे। जिन्हें पार्टी में कोई नहीं जानता था। आरोप है कि ये बिन बुलाए आए थे और नाचने लगे। कमलेश्वर और कुछ अन्य लोगों ने इसका विरोध किया तो दोनों झगड़ा करने लगे। विवाद बढ़ने पर दोनों ने अपने छह अन्य दोस्तों को मौके पर बुला लिया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि आठों आरोपियों ने कमलेश्वर और उसके दोस्तों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। बाद में कमलेश्वर को आरोपियों ने छत से फेंक दिया।  

पुलिस ने सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार
मारपीट के दौरान कमलेश्वर ने मौके से भागने का प्रयास किया था। लेकिन आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और छत से नीचे फेंक दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए बिलासपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मनीष, किरण समेत आठों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। उधर, मामला दर्ज कर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें