टीपी नगर और सीएसईबी के मध्य रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। कई हिस्सों में उसकी लाश इधर-उधर क्षतिग्रस्त हालत में मिली। बताया जा रहा है कि युवक की मौत मालगाड़ी के पहिए के नीचे कट जाने के कारण हुई है। घटना के बाद देखते ही देखते राजगीरों के भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना सीएसईबी चौकी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि मृतक लगभग 30 से 40 वर्ष के बीच में है। बालको की ओर से आ रही मालगाड़ी के चपेट में आने से टीपी नगर स्थित रेलवे ट्रैक के पास यह हादसा हुआ है। व्यक्ति रेलवे ट्रैक के आसपास घूम रहा था। लोगों को लगा कि क्रॉस करके दूसरी तरफ जाने वाला है, लेकिन अचानक से मालगाड़ी के पहिए के नीचे आ जाने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। अंदेशा लगाया जा रहा है कि कहीं न कहीं उसने आत्महत्या की है, जिसके चलते उसकी मौत हुई है।
सीएसईबी चौकी पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई में जुट गई। मृतक के पास से किसी प्रकार का कुछ बरामद नहीं हुआ है। शर्ट और पेंट पहने हए था, जिसके आधार पर पहचान कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल उसकी मौत कब कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है, यह अभी जांच का विषय है फिलहाल शव को जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना कर दिया गया है।