फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahasamund: यातायात पुलिस 15 जनवरी से 15 फरवरी तक मनाएगी राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह, किया जाएगा जागरुक

Tue, 16 Jan 2024 06:48 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, महासमुन्द

सार

महासमुंद जिले की यातायात पुलिस 15 जनवरी से 15 फरवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मना रही है। इसी कड़ी में यातायात पुलिस ने नगर के लोहिया चौक में आज एक कार्यक्रम का आयोजन कर यातायात जागरूकता माह का विधिवत शुभारंभ किया।
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा माह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महासमुंद जिले की यातायात पुलिस 15 जनवरी से 15 फरवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मना रही है। इसी कड़ी में यातायात पुलिस ने नगर के लोहिया चौक में आज एक कार्यक्रम का आयोजन कर यातायात जागरूकता माह का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। 

विज्ञापन

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष राशि महिलांग ने की। वहीं जिले के कलेक्टर प्रभात मलिक, एसपी राजेश कुकरेजा भी कार्यक्रम में मौजूद थे। सभी अतिथियों ने उपस्थित लोगों और स्कूली छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए सड़क सुरक्षा के संदर्भ में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान शहर के शांत्री बाई महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं ने नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा के संदर्भ में लोगों को जागरूक किया। 
 

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जो जिले में घूम-घूमकर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करेगा। उसके बाद पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों ने शहर में बाइक रैली निकाली। बाइक रैली में बाइक चलाते समय क्या क्या सुरक्षा उपकरण पहनने चाहिए उसे पुलिस ने पहन रखा था। बाइक रैली शहर के लोहिया चौक से शुरु होकर नगर के चौक- चौराहो से होते हुए वापस पुलिस कंट्रोल रुम आकर समाप्त हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व आयोजक का कहना है कि, वाहन चलाते समय लोग काफी लापरवाही बरतते है, जिसके परिणाम स्वरूप सड़क हादसों में दिन ब दिन बढोत्तरी होते जा रही है। इस राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का मुख्य उद्देश्य है कि, लोग यातायात नियमों का पालन करें। ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके ।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें