फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahasamund: बाल संप्रेक्षण गृह से चार अपाचारी बालक फरार, नगर सैनिक और अटेंडेंट पर किया हमला, तलाश में पुलिस

Fri, 04 Oct 2024 12:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, महासमुन्द

सार

महासमुंद में बाल संप्रेक्षण गृह बरोंडाबाजार से चार अपाचारी बालक फरार हो गए। अपचारी बालकों ने ड्यूटी पर तैनात नगर सैनिक और अटेंडेंट को पत्थर से मारकर घायल कर दिया और गेट की चाबी लेकर चारों फरार हो गए।
विज्ञापन
बाल संप्रेक्षण गृह से चार अपाचारी बालक फरार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महासमुंद में बाल संप्रेक्षण गृह बरोंडाबाजार से चार अपाचारी बालक फरार हो गए। अपचारी बालकों ने ड्यूटी पर तैनात नगर सैनिक और अटेंडेंट को पत्थर से मारकर घायल कर दिया और गेट की चाबी लेकर चारों फरार हो गए। दोनों घायलों को रायपुर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


चारों अपाचारी बालकों में 02 चोरी, 01 रेप और 01 गांजा तस्करी मामले में शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह लाये गये थे। इनमें 02 गरियाबंद, 01 बलौदाबाजार और 01 सरायपाली का निवासी है। बाल संप्रेक्षण अधिकारी ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी है। पुलिस चारों अपचारी बालकों की तलाश में जुटी है। इसके पहले भी कई बार अपाचारी बालक फरार हो चुके हैं। प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद। 
 

मामले की जांच में प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर बाल संप्रेक्षण गृह में देर तक डटे थे। मंजूलता बाज, अनुविभागीय अधिकारी महासमुंद ने बताया कि, सुरक्षा के लिए नगर सैनिक की तैनाती की जाती है। लेकिन इसके अलावा पुलिस की पेट्रोलिंग टीम भी रात में गश्त करती है। घटना के समय पुलिस की गश्त टीम थी या नही ये जांच के बाद बता पाएंगे। बहरहाल मंजूलता बाज ने कहा है कि सुरक्षा के बेहतर इंतजाम बाल संप्रेक्षण गृह में किए जाने की आवश्यकता है। मामले में तथ्यों और विषय वस्तू के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें