फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahasamund: शासकीय मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में डरावनी आवाज आने का मामला वायरल, जांच में सामने आई सच्चाई

Thu, 11 May 2023 10:56 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद

सार

वायरल वीडियो की सच्चाई के लिए जब मीडियाकर्मी उस छात्रावास मे गए तो छात्रावास के कमरों में ताला लगा हुआ था और तीन गार्ड वहां मौजूद थे। उन्होंने इस तरह की किसी घटना से गार्ड ने इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
बंद पड़ा छात्रावास - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय महासमुंद के छात्र छात्रावास से डरावनी आवाज आने का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि 112 की टीम छात्रावास मे जाती है तो एक आवाज सुनाई देती है। जिसे लोग भूत-प्रेत की आवाज बता रहे हैं। इससे मेडिकल के छात्रों में दहशत है और छात्र छात्रावास छोड़कर घर चले गए हैं।

विज्ञापन

वायरल वीडियो की सच्चाई के लिए जब मीडियाकर्मी उस छात्रावास मे गए तो छात्रावास के कमरों में ताला लगा हुआ था और तीन गार्ड वहां मौजूद थे। उन्होंने इस तरह की किसी घटना से गार्ड ने इनकार कर दिया। उसके बाद इस वायरल वीडियो के संदर्भ मे जब शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के डीन से सवाल किया तो उन्होंने भूत-प्रेत के किसी भी मामले से इनकार कर दिया और वायरल वीडियो का खंडन करते हुए कहा कि ऐसी शिकायत मुझे मिली तो मैंने एसपी को सूचना दे दी।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो ऐसा कुछ भी नहीं मिला। बल्कि छात्रावास में टीवी व साउंड बाक्स मिला। जिससे आवाज आने की बात बताते हुए किसी शरारती तत्वों की हरकत बताई जा रही है। छात्रों के घर जाने पर गर्मी की छुट्टी होने की बात कही जा रही है, वहीं इस पूरे मामले मे एसपी भी भूत-प्रेत की घटना से इनकार करते हुए शरारती तत्व का हाथ होना बताते हुए जांच कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें