फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: नदी में नहाने के दौरान बहा युवक, डूबने से बुझा घर का चिराग, दोस्तों के साथ गया था पिकनिक मनाने

Sun, 21 Apr 2024 03:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में कटघोरा थाना अंतर्गत कोड़ा नदी के पास पिकनिक मनाने गए दो युवक पाने के तेज बहाव में बह गए। एक युवक को तो किसी तरह बचा लिया गया लेकिन दूसरा पानी में डूब गया।
विज्ञापन
नदी में नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में कटघोरा थाना अंतर्गत कोड़ा नदी के पास पिकनिक मनाने गए दो युवक पाने के तेज बहाव में बह गए। एक युवक को तो किसी तरह बचा लिया गया लेकिन दूसरा पानी में डूब गया। सूचना के बाद कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंच गई है और युवक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

 

पिकनिक मनाने के दौरान नदी में नहाना दो युवकों को काफी महंगा पड़ गया। डेम से पानी छोड़े जाने के बाद नदी में पानी का बहाव अचानक तेज हो गया और दोनों युवक बह गए। एक युवक को तो किसी तरह बचा लिया गया लेकिन दूसरे को नहीं बचाया जा सका। बताया जा रहा है,कि कटघोरा निवासी विपिन दुबे अपनी छोटी बहन के साथ ही पांच लोग पिकनिक मनाने कोड़ा नदी के पास पहुंचे हुए थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश में जुट गई। जहां 2 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने विपिन दुबे के शव को बरामद किया।

 

बताया जा रहा है कि विपिन दुबे और उसकी छोटी बहन समेत उसकी सहेली और तीन लड़के और थे जो रविवार की सुबह लगभग 9:00 बजे पिकनिक मनाने कोड़ा गांव बांगो डुबान पहुंचे हुए थे इस दौरान विपिन दुबे और एक युवक नहाने के लिए नदी में उतरे ही थे कि अचानक पानी का भाव बढ़ने लगा और दोनों बह गए। 

किसी तरह एक ही वक्त को उसके दोस्तों ने जान बचाई वही विपिन आगे तेज बाहों में बह गया इस घटना के बाद चीख पुकार मच और इसकी सूचना कटघोरा थाना पुलिस को दी गई जहा घटनास्थल से 10 किलोमीटर आगे बहते हुए देखे जाने पर ग्रामीणों की मदद से विपिन दुबे के शव को बाहर निकल गया। मृतक विपिन दुबे के पिता के मौत के बाद घर का इकलौता कमाओ पुत्र था और दो छोटी बहन है विपिन दुबे कटघोरा में सेल्समैन का काम करता था इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें