फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: कांग्रेस को झटका, दीपका नगर पालिका अध्यक्ष और युवा कार्यकर्ता भाजपा में शामिल; सीएम का था कार्यक्रम

Fri, 19 Apr 2024 08:10 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

पसान में आयोजित सीएम साय के कार्यक्रम में दीपका नगर पालिका अध्यक्ष संतोषी और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केसरिया गमछा पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
सीएम साय का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को कोरबा जिले के पसान में आम सभा में पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय का भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग मुख्यमंत्री का संबोधन सुनने पहुंचे हुए थे। जहां मुख्य रूप से भाजपा के कार्यकर्ता भी शामिल थे। वहीं आसपास के कई गांव के लोग भी कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे।

विज्ञापन


सीएम विष्णु देव साय ने सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रीति-नीति को लोगों को बताया। इसके बाद चल रहे तमाम योजनाओं से लोगों के मिलने वाले लाभ के बारे में बताया गया। वहीं कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडे के पक्ष में कमल का बटन दबाकर लोकसभा में जीत दर्ज कराने अपील की।

 इस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा। जहां काफी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। मुख्य रूप से नगर पालिका परिषद दीपिका की अध्यक्ष संतोषी दीवान ने भाजपा में प्रवेश कर लिया। मुख्यमंत्री ने केसरिया गमछा पहनकर उनका स्वागत किया। वहीं संतोषी दीवान गमछा पहन कर भाजपा में प्रवेश कर हाथ जोड़कर स्वीकार किया।
विज्ञापन



संतोषी दीवान के साथ युवा कांग्रेस के सैंकड़ों कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए हैं। जहां सभी को मुख्यमंत्री ने गमछा पहनाकर भाजपा में स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडे से भेंट मुलाकात की। इससे पहले  नगर पंचायत पाली के अध्यक्ष उमेश चंद्र कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इन सब के बीच दीपिका नगर पालिका क्षेत्र में एक बड़ा झटका कांग्रेस को लगा है। जहां एक के बाद एक कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें