फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में बम ब्लास्ट: चपेट में आकर महिला का पैर जख्मी, गंभीर हालत में सिम्स रेफर; पति बाल-बाल बचा

Mon, 30 Jan 2023 02:39 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

जंगल में ब्लास्ट की सूचना मिलने पर कटघोरा वन मंडल की टीम के साथ ही पुलिस भी पहुंच गई। शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि जंगल में किसी ने बम लगा रखा था। इसी की चपेट में दुर्गा आकर जख्मी हो गई और रामभरोसे बाल-बाल बच गया। 
विज्ञापन
ब्लास्ट के बाद उखड़ी जमीन और पास पड़ी टूटी हुई चप्पल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में सोमवार को बम ब्लास्ट होने से एक महिला घायल हो गई। चपेट में आने से महिला का पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया है। हादसे के बाद महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर देख सिम्स रेफर कर दिया गया है। महिला अपने पति के साथ जंगल में लकड़ी बीनने के लिए गई थी। इसी दौरान वहां धमाका हो गया। बताया जा रहा है कि जंगली सुअर के शिकार के लिए बम लगाया गया था। 

विज्ञापन

घटना के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लकड़ी बीनने के दौरान बम पर पड़ा पैर
जानकारी के मुताबिक, पसान क्षेत्र के कुम्हार मोहल्ला निवासी दुर्गा प्रजापति (22) अपने पति राम भरोसे प्रजापति के साथ सोमवार को ग्राम दर्रीपारा के जंगल में लकड़ी बीनने के लिए गई थी। लकड़ी एकत्र करने के दौरान वहां लगाए गए बम पर उसका पैर पड़ा और तेज धमाका हो गया। ब्लास्ट होने से महिला का महिला का पैर उड़ गया। इसकी सूचना राम भरोसे ने आसपास के लोगों को दी और फिर उनकी मदद से पेंड्रा अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन

पुलिस थाना पसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जंगली सुअर के शिकार के लिए बम लगाने की आशंका
वहीं जंगल में ब्लास्ट की सूचना मिलने पर कटघोरा वन मंडल की टीम के साथ ही पुलिस भी पहुंच गई। शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि जंगल में किसी ने बम लगा रखा था। इसी की चपेट में दुर्गा आकर जख्मी हो गई और रामभरोसे बाल-बाल बच गया। आशंका है कि जंगली सुअर के शिकार के लिए किसी ने वहां बम लगाया था। फिलहाल दुर्गा की हालत गंभीर है। थाना प्रभारी अविनाश सिह ने बताया कि जांच जारी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें