फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: पुलिस लाइन में की गई शस्त्र पूजा, पूजा के बाद हुई हर्ष फायरिंग, एसपी ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं

Tue, 24 Oct 2023 04:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

एसपी ने जिलेवासियों को दशहरा पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी। शस्त्रों की पूजा करने के बाद हर्ष फायर भी किया गया। एसपी के साथ ही पुलिस के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने फायरिंग कर शस्त्र पूजन की सार्थकता को सिद्ध किया।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में की गई शस्त्र पूजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में विजयदशमी पर्व के पावन मौके पर हर साल की तरह इस साल भी पुलिस लाइन कोरबा में शस्त्र पूजा की गई। एसपी जितेंद्र शुक्ला की मौजूदगी मे हथियारों का पूजन अर्चन किया गया। एसपी ने जिलेवासियों को दशहरा पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी। शस्त्रों की पूजा करने के बाद हर्ष फायर भी किया गया। एसपी के साथ ही पुलिस के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने फायरिंग कर शस्त्र पूजन की सार्थकता को सिद्ध किया।

विज्ञापन

हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर विजयादशमी मनाई जाती है। इस दिन शस्त्र पूजा भी की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को शस्त्र पूजा करने से युद्ध में परास्त न होने का वरदान प्राप्त होता है। अतः विजयादशमी तिथि पर सेना के जवान अपने शस्त्रों की पूजा करते हैं। इसके अलावा, सामान्य लोग भी अपने घर में रखे शस्त्र की पूजा करते हैं। वहीं, काम करने वाले लोग भी अपने औजार की पूजा करते हैं। इसी धार्मिक मान्यता का पालन करते हुए कोरबा के पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला की मौजूदगी में सभी हथियारों की पूजापाठ की गई और भगवान से आर्शिवाद लिया गया इसके बाद हर्ष फायर भी किया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें