फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: किशोर पब्लिक स्कूल पर छात्रा को प्रताड़ित करने का आरोप, कलेक्टर और शिक्षा विभाग से शिकायत, जांच के आदेश

Fri, 28 Jun 2024 01:48 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में स्कूल के पट खुलते ही निजी स्कूल प्रबंधनों की मनमानी सामने आने लगी है। कोरबा के देवरमाल में रहने वाले एक व्यक्ति ने किशोर पब्लिक स्कूल के खिलाफ आवाज क्या उठाई स्कूल प्रबंधन ने उसकी पांच वर्षीय बेटी के स्कूल आने पर प्रतिबंध लगा दिया।
विज्ञापन
किशोर पब्लिक स्कूल पर गंभीर आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में स्कूल के पट खुलते ही निजी स्कूल प्रबंधनों की मनमानी सामने आने लगी है। कोरबा के देवरमाल में रहने वाले एक व्यक्ति ने किशोर पब्लिक स्कूल के खिलाफ आवाज क्या उठाई स्कूल प्रबंधन ने उसकी पांच वर्षीय बेटी के स्कूल आने पर प्रतिबंध लगा दिया। इतना ही नहीं स्कूल वाहन की व्यवस्था भी बंद कर दी गई। मामले की शिकायत कलेक्टर और शिक्षा विभाग से की गई है,जिसके द्वारा जरुरी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


कोरबा के देवरमाल गांव में संचालित किशोर पब्लिक स्कूल विवादों में आया है। स्कूल प्रबंधन पर एक पांच साल की बच्ची को प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। आरोप लगाने वाला व्यक्ति उसका पिता है। पिता का कहना है,कि स्कूल के शिक्षक बच्चों को सही ढंग से नहीं पढ़ाते हुए,शिक्षक बदलने की बात पर प्रबंधन द्वारा बार बार फीस की मांग की जा रही है।  फीस नहीं देने की स्थिती में प्रबंधन ने बच्ची के स्कूल आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है,इतना ही नहीं स्कूल  वाहन की सुविधा भी छीन ली गई। पिता ने कलेक्टर और शिक्षा विभाग से मामले की शिकायत की है।

शिकायत कर्ता अनिल पटेल ने बताया कि की बेटी जिस स्कूल में पढ़ती है वहां शिक्षक को खुद पढ़ना नहीं आता जो होमवर्क डायरी में लिखकर भेजती है स्पेलिंग और मात्रा गलत होते हैं उसने इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन से की लेकिन उसके बावजूद भी किसी तरह की कार्यवाही नहीं की गई जहां उसने ऑफिस देने से मना किया और छत को हटाने की मांग की गई जब वह इसका विरोध करने लगा तो बच्चों को ही स्कूल से निकालने की बात कही 
विज्ञापन


स्कूल बस से लेने नहीं आती और उसे प्रताड़ित किया जा रहा है इन सब बातों को लेकर उसने कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की है जहां जांच के आदेश के बाद रिपोर्ट अब तक नहीं आई कहीं ना कहीं वह बच्चों के भविष्य को लेकर काफी परेशान है।

शिकायत को शिक्षा विभाग ने काफी गंभीरता से लिया है और कुदूरमाल सरकारी सकूल को जांच करने के आदेश दिए हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में हमने स्कूल प्रबंधन से बात की तब उन्होंने कहा,कि बच्चे के स्कूल आने पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है और ना ही फीस के लिए दबाव बनाया जा रहा है। स्कूल वाहन का फीस नहीं पटाए जाने के कारण ही वाहन की व्यवस्था बंद की गई है। बच्ची को प्रताड़ित करने की बात से साफ इंकार उनके द्वारा किया गया है।

वहीं स्कूल के संचालक ओमप्रकाश पांडे ने बताया कि अनिल कुमार पटेल के द्वारा शिक्षिका के खिलाफ जो शिकायत की गई थी उसको तत्काल संज्ञान में लेते हुए स्कूल प्रबंधन ने हटा दिया है। वहीं उसके बच्ची का स्कूल फीस उनके द्वारा काफी लंबे समय से नहीं पटाया गया है जिससे स्कूल बस में बच्ची आती है उसका भी फीस नहीं दिया गया है इस कारण से उसकी बच्ची को बस वाले ने लाने से मना कर दिया। उन्हें आग्रह किया गया था कि वह स्कूल फीस और बस परिवहन का शुल्क जमा कर दें लेकिन उनके द्वारा नहीं किया गया जो भी आरोप लगाया जा रहा है निराधार है।
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें