फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: बीच सड़क पर धारदार हथियार से किया पत्नी पर वार, बोला- मैं मरूंगा या तू, लोगों ने बचाई जान, पति को पीटा

Tue, 03 Jan 2023 01:42 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

अस्पताल में पत्नी रानू ने पुलिस को बताया कि रवि उस पर जादू-टोना और चरित्र को लेकर संदेह करता है। वह अक्सर इस बात को लेकर मारपीट करता। आज तो मारने के लिए लाया था। लोग नहीं बचाते तो रवि उसकी हत्या कर देता। वह अपनी शर्ट में धारदार हथियार छिपाकर लाया था। 
विज्ञापन
लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक युवक ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच सड़क पर उससे मारपीट की और सिर फोड़ दिया। युवक को हमला करते हुए आसपास के लोगों ने उसे देखा तो पकड़ लिया और आरोपी को पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। वहीं महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी का कहना था कि या तो वह मरेगा या फिर उसे मार देगा। मामला रामपुर चौकी क्षेत्र का है।

विज्ञापन






जानकारी के मुताबिक, बालको निवासी रवि वस्त्रकार पेटी कांट्रेक्टर है। उसने करीब 10 साल पहले रानू से लव मैरिज की थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। हालांकि दोनों के बीच अक्सर पैसे को लेकर विवाद होता रहता था। इस पर आरोपी अपनी पत्नी से मारपीट भी करता। बताया जा रहा है कि मंगलवार को ठेकेदार से रुपये लेने के बहाने आरोपी अपनी पत्नी को कोरबा लेकर पहुंचा। इसके बाद सड़क पर उससे मारपीट शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पत्नी ने मना किया और कहा कि मारपीट करनी हो तो घर चलकर करना। इस पर आरोपी बोला कि तू टोनही है। या तो तुझे मार दूंगा या खुद मर जाऊंगा। इसके बाद चाकू निकालकर रानू पर हमला कर दिया। इस मारपीट में रानू का सिर फूट गया। बीच सड़क पर महिला को पिटते देख लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। वहां मौजूद युवकों ने उसे बचाया और आरोपी रवि को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें