फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: अस्पताल में भर्ती मरीज ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बीमारी से तंग आकर उठाया आत्मघाती कदम

Tue, 27 Feb 2024 06:59 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा के कटघोरा थाना अंर्तगत चंदनपुर कोसाबाड़ी नर्सरी में पेड़ पर फंदे पर लटकता हुआ व्यक्ति का शव देखा गया जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के कटघोरा थाना अंर्तगत चंदनपुर कोसाबाड़ी नर्सरी में पेड़ पर फंदे पर लटकता हुआ व्यक्ति का शव देखा गया जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कोरबी चौकी के ग्राम पाली दर्रीपारा निवासी दिनेश सागरी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक दिनेश मानसिक तौर पर था, कल ही कटघोरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीमारी से परेशान होकर अस्पताल से भागकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का अंदेशा लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन


मृतक के परिजनों की माने तो दिनेश की तबीयत बहुत दिनों से खराब चल रही थी और इलाज भी चल रहा था लेकिन उसे राहत नही मिल पा रहा था वो कई रोगों से ग्रसित था। कटघोरा थाना पुलिस ने बताया कि आसपास के ग्रामीणों ने शव को देखते ही कटघोरा पुलिस को फोन किया जहां घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे।

 

इस घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है कि मृतक दिनेश कब कैसे और किन परिस्थितियों में अस्पताल से बाहर निकाला। वहीं मृतक के शव का पंचनमा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें