फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: बीमार शख्स को गांव के तीन युवकों ने जमकर पीटा, बेहोश होने पर जलती आग में गिरा, आरोपी मौके से फरार

Tue, 27 Feb 2024 01:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। तीन युवकों ने पीट-पीट युवक का हाथ तोड़ दिया। 
विज्ञापन
अस्पताल मे भर्ती पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। तीन युवकों ने पीट-पीट युवक का हाथ तोड़ दिया, हद तो तब हो गई जब पीटते-पीटते जलती हुई आग में युवक बेहोश हो कर जा गिरा। युवक की सरेआम गांव के बीच तीन युवकों ने की पिटाई लेकिन किसी ने भी बचाने का प्रयास नही किया। युवक के बेहोश होने पर मरा हुआ समझकर मारपीट करने वाले युवक भाग खड़े हुए। घायल युवक को परिजनों ने तत्काल 112 की मदद से जिला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार जारी है।

विज्ञापन

 

ये घटना बांगो थाना अंतर्गत गढ़ उपरोड़ा की है जहां घायल युवक 29 वर्षीय संतोष कुमार के साथ घटी है। घायल संतोष की पत्नी लक्ष्मीबाई ने बताया कि पिछले तीन दिनों से संतोष की तबीयत ठीक नहीं है संतोष अजीबोगरीब हरकत किया करता है, लक्ष्मी ने बताया कि उसे किसी काले साये का असर है जिसके चलते हुए हरकत करता है। 
 

सोमवार की शाम संतोष घर के बाहर खड़ा था इस दौरान उसे अचानक क्या हुआ कि वह हाथ में टांगी लेकर दौड़ने लगा, उसके बाद गांव में ही रहने वाले तीन युवकों ने लात डंडे और घुसे से पीटना शुरू किया जहां पीट-पीट कर उसका एक हाथ तोड़ दिया। इसके बाद युवक मरा समझकर भाग खड़े हुए किसी तरह उसे जिला मेडिकल कॉलेज जलाया गया जहां उसका उपचार जारी है, जलने से उसका चेहरा भी बुरी तरह से झुलस गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें