फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: पीडीडीयू जंक्शन में जीआरपी टीम ने जब्त किया डेढ़ करोड़ कैश, दिल्ली से लेकर कोलकाता जा रहा था राजेश दास

Sun, 12 Mar 2023 10:31 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा (छत्तीसगढ़)

सार

नकदी के संबंध में किसी प्रकार का कागजात नहीं मिला। राजेश दास के अनुसार दिल्ली के करोलबाग का रहने वाला आशीष अग्रवाल ज्वेलरी का कारोबारी है। उसने कोलकाता के एक व्यक्ति के पास रुपये भेजे थे। चाइनीज कोड बताने पर डिलीवरी करनी थी।
विज्ञापन
बरामद कैश के साथ आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंडित दीनदयाल जंक्शन पर शनिवार की दोपहर डाउन ब्रह्मपुत्र मेल से उतरे एक यात्री को रोककर जीआरपी ने चेक किया तो उसके ट्रॉली बैग में डेढ़ करोड़ रुपए मिले। एक साथ इतने रुपए मिलने से हैरान जीआरपी ने अपने आला अफसरों और इनकम टैक्स अधिकारियों को तत्काल इसकी सूचना दी। पकड़े गए शख्स ने बताया कि उसे दिल्ली के एक ज्वैलरी कारोबारी ने ये रुपए कोलकाता के एक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए दिए हैं। 

विज्ञापन


कोलकाता में चाइनीज कोड के आधार पर इन रुपयों की डिलीवरी करनी थी। ट्रॉली बैग से मिली करेंसी, दो हजार और पांच सौ रुपए के नोटों की शक्ल में है। जीआरपी ने आरोपी को इनकम टैक्स विभाग को सौंप दिया है। आईबी भी जांच पड़ताल में जुटी है। सीओ जीआरपी कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर जीआरपी कोतवाल सुरेश कुमार सिंह मयफोर्स स्टेशन पर चेकिंग कर रहे थे। प्लेटफार्म संख्या तीन पर डाउन ब्रह्मपुत्र मेल के पहुंचने पर एक व्यक्ति उतरकर तेजी से जाने लगा। 


संदेह होने पर जवानों ने रोककर उसके ट्रॉली बैग की तलाशी ली। काफी मात्रा में नकदी मिलने पर उसे थाने लेकर पहुंचे। छानबीन में पता चला कि बैग में दो हजार और पांच सौ के डेढ़ करोड़ रुपये हैं। आरोपी छत्तीसगढ़ प्रांत के कोरबा जिले के तरदा बैकपाली कनकी निवासी राजेश दास है। नकदी के संबंध में किसी प्रकार का कागजात नहीं मिला। राजेश दास के अनुसार दिल्ली के करोलबाग का रहने वाला आशीष अग्रवाल ज्वेलरी का कारोबारी है। उसने कोलकाता के एक व्यक्ति के पास रुपये भेजे थे। चाइनीज कोड बताने पर डिलीवरी करनी थी। जीआरपी ने नकदी सहित आरोपित को इनकम टैक्स विभाग वाराणसी को सौंप दिया। सीओ ने बताया कि बरामद नकदी हवाला का होने के संदेह में आईबी की टीम भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें