फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: ASI हत्याकांड को गंभीरता से ले पुलिस, विधानसभा अध्यक्ष बोले- एसपी ने जल्द गुत्थी सुलझाने का दिया भरोसा

Sun, 12 Mar 2023 09:33 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा (छत्तीसगढ़)

सार

डॉ. महंत ने कहा कि मैंने पुलिस विभाग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से बात की है  उन्होंने मुझे बताया कि हम जांच कर रहे हैं। मैंने एसपी से पूछा कि इस मामले में क्या हुआ उन्होंने मुझे विश्वास दिलाया है कि जल्द ही पूरे मामले की गुत्थी सुलझा लिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष बोले- एसपी ने जल्द गुत्थी सुलझाने का दिया भरोसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत कोरबा प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने कोरबा में 1 दिन पहले हुए एएसआई हत्याकांड पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मैंने एसपी से इस मामले में बात की है, जांच जारी है जल्द ही मामले का खुलासा होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस को चेताया है कि इस मामले को गंभीरता से लें। 

 

विज्ञापन

एएसपी और एसपी दोनों से की बात:
डॉ. महंत ने कहा कि मैं शुक्रवार को ही कोरबा पहुंच गया था जैसे ही मुझे इस बात की जानकारी मिली मैंने पुलिस विभाग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को फोन लगाया। जोकि मौके पर ही मौजूद थे। उन्होंने मुझे बताया कि हम जांच कर रहे हैं आज मैंने एसपी से पूछा कि इस मामले में क्या हुआ? उन्होंने मुझे विश्वास दिलाया है कि इस मामले में जल्द ही जांच हो जाएगी। ऐसा लगता है कि आसपास के गांव के ही किसी दुश्मनों ने हत्या की है। जिसकी खोज जारी है।  


छत्तीसगढ़ बना अपराधगढ़- कौशिक
धरमलाल कौशिक के द्वारा छत्तीसगढ़ के अपराधगढ़ में तब्दील होने वाले बयान पर डॉ महंत ने कहा कि हम सभी जनप्रतिनिधि हैं चाहे कांग्रेस हो या भाजपा हम सभी को जनता की भावना को व्यक्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने एसपी से भी इस बात को कहा है कि यह बेहद दुखद घटना है। जब पुलिस वाले ही सुरक्षित नहीं रहेंगे तो कोरबा में और कौन सुरक्षित रहेगा। 

विज्ञापन


सुरक्षाबलों को करना चाहिए प्रोत्साहित :
इस हत्याकांड पर पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इतनी लचर व्यवस्था छत्तीसगढ़ में कभी नहीं रही। ननकी के इस बयान पर डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि देखिए ननकीराम से मेरे अच्छे संबंध हैं वह भी गृह मंत्री रहे हैं, मैं भी रहा हूं। हम लोगों को अपने सशस्त्र बल, फिर चाहे वह पुलिस का बल हो या अन्य विभागों के हों उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए। उनका उत्साहवर्धन करना चाहिए, उनके प्रति हमें बराबरी का भाव रखना चाहिए। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें