परिजनों की माने तो बृजलाल इलेक्ट्रिशियन का काम करता है दीपावली में घर को झालर से सजाया हुआ था जहां दीपावली और एकादशी खत्म होने के बाद झालर को निकालने ऊपर चढ़ा हुआ था और तभी हादसा हो गया।
कोरबा में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से इलेक्ट्रीशियन बुरी तरह से झुलस गया। युवक अपने ही घर ऊपर छत पर झालर लाइट निकालने के लिए चढ़ा था छत से महज पांच फीट ऊपर से गुजरे हाई टेंशन तार की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। जहां युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
ये हादसा सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत बरपारा कोहड़िया का है जहां 44 वर्षीय बृजलाल बरेठ निवास करता है, वह अपने ही घर की छत पर झाला लाइट निकालना चढ़ा हुआ था तभी ये हादसा हो गया । पड़ोसी राजकुमार ने बताया कि वह घर पर खाना खा रहे थे इस दौरान अचानक से ब्लास्ट होने की आवाज आई जब बाहर आकर देखा तो उसके पड़ोसी का छज्जा टूटा हुआ था अंदर जाकर देखा तो उसकी पत्नी चीख पुकार मचा रही थी और वह तड़पता हुआ अंदर पड़ा हुआ था , जहां देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई, घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल के लिए रवाना किया गया। वहीं डॉक्टर की माने तो युवक की हालत बेहद गंभीर है और उसे बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है जहां उपचार जारी है।
परिजनों की माने तो बृजलाल इलेक्ट्रिशियन का काम करता है दीपावली में घर को झालर से सजाया हुआ था जहां दीपावली और एकादशी खत्म होने के बाद झालर को निकालने ऊपर चढ़ा हुआ था और तभी हादसा हो गया।