कोरबा में शराब पीकर सड़क पर उत्पात मचा रहे दो युवकों को पुलिस ने जेल का रास्ता दिखाया। दोनों उत्पाती इसी इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। चौकी प्रभारी ने बताया कि शराबखोरों की हरकतों के कारण सड़क पर आवागमन में मुश्किल हो रही थी। जिससे दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर दोनों को जेल दाखिल कर दिया गया।
घटना बीती रात की है जब मानिकपुर चौकी के सामने एक युवक शराब के नशे में धुत होकर पहुचा इसके बाद हो हंगामा मचाने लगा इतना ही नहीं चौकी से निकाल कर बाहर सड़क पर बैठ गया और आने जाने वाले लोगों को परेशान करने लगा। कभी बाइक सवार युवकों को रुकने को कहता तो कभी चार पहिया वाहनों को रूकवाता उसकी हरकतों को देख सभी परेशान हो गए तब मानिकपुर चौकी पुलिस ने उसे युवक को समझने का प्रयास किया लेकिन नशेड़ी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल दाखिल कर दिया गया।
पकड़ा गया आरोपी अभिषेक श्रीवास है जो मुड़ापार का रहने वाला है बताया जा रहा है युवक आदतन शराबी है और इससे पहले भी उसकी इस तरह की हरकतें सामने आ चुकी हैं। पकड़े गए आरोपी तीन भाई हैं जिसमें से यह दूसरे नंबर का है वही बड़ा और छोटा भाई कुछ दिन पहले ही चोरी और एक अन्य मामले में जेल दाखिल किया जा चुका है।
वहीं शराब के नशे में दूसरा आरोपी शंकर शुक्ला को पुलिस ने पकड़ा है जो शराब के नशे में बस्ती में मारपीट की घटना को अंजाम दे रहा था। दोनों के आतंक से पुलिस परेशान थी जहां दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया है।