फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में मिली मौत!: प्रेमिका के घर के आगे खून से लथपथ पड़ा था युवक का शव, सिर पर धारदार हथियार से किए कई वार

Tue, 23 May 2023 11:53 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

36 वर्षीय सुभाष देवांगन छुरी बस्ती में रहता था। देर रात वह बस्ती में रहने वाली महिला से मिलने आया हुआ था। इसके बाद उसका शव खून में लथपथ पड़ा हुआ मिला।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत छुरी बस्ती में एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के सिर पर धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतारा गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन


प्रेमिका के घर के सामने युवक की रक्त रंजीत लाश मिली है। मृतक 36 वर्षीय सुभाष देवांगन छुरी बस्ती में रहता था। देर रात वह बस्ती में रहने वाली महिला से मिलने आया हुआ था। इसके बाद उसका शव खून में लथपथ पड़ा हुआ मिला। घटना की सूचना पर कटघोरा थाना प्रभारी अश्वनी राठौर टीम के साथ मौके पर पहुंचे, और उन्होंने कार्रवाई शुरू की।

घटनास्थल कि कुछ ही दूरी पर युवक की बाइक मिली। इस मामले में पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। मृतक के भाई रूपचंद देवांगन ने बताया कि उससे फोन पर जानकारी मिली कि उसके भाई की हत्या हो गई है। जिसकी सूचना को घटनास्थल पर पहुंचा है, उसने बताया कि गांव में ही रहने वाली एक महिला के साथ उसका प्रेम प्रसंग था महिला बार-बार भाई को फोन कर शादी के लिए दबाव बना रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें