फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: एयरलाइंस में नौकरी लगवाने के नाम पर युवती से छह लाख रुपये की ठगी, यूपी से एक गिरफ्तार

Sun, 25 Dec 2022 07:13 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

पुलिस ने यूपी में छापा मारकर आरोपी प्रकाश जाटव को गिरफ्तार कर लिया। उसे पुलिस कोरबा लेकर पहुंची है। हालांकि दूसरा आरोपी संदीप जाटव फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में शातिर ठगों ने एक युवती से छह लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने युवती को एयरलाइंस में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। इसके बाद किश्तों में रुपये वसूल लिए। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि उसका साथी बचकर भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है। मामला रामपुर चौकी क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, स्थानीय निवासी अवनि शुक्ला ने करीब साल भर पहले थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उसके मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि उसकी इंडिगो एयरलाइंस में टिकटिंग की जॉब लग गई है। इसके बाद अलग-अलग चीजों के नाम पर किश्तों में छह लाख पांच हजार रुपये खाते में ट्रांसफर करा लिए। 

विज्ञापन


काफी समय बीतने के बाद भी जब युवती की नौकरी नहीं लगी तो उसने ठगों से संपर्क करने का प्रयास किया, पर उनसे भी बात नहीं हुई। इस पर अवनि पुलिस के पास पहुंची। मोबाइल नंबर और बैंक खातों की डिटेल के आधार पर पुलिस ने आरोपियो की पहचान यूपी के मथुरा निवासी चंद्र प्रकाश जाटव और संदीप जाटव रूप में हुई। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने यूपी में छापा मारकर आरोपी प्रकाश जाटव को गिरफ्तार कर लिया। उसे पुलिस कोरबा लेकर पहुंची है। हालांकि दूसरा आरोपी संदीप जाटव फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रयास कर रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें