फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हिंसा को नो' कार्यक्रम: घरेलू हिंसा से कैसे निपटे, नेरोकास्टिंग से दी गई खास जानकारी, केटीयू का आयोजन

Sat, 04 Feb 2023 06:04 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो स्टेशन की ओर से घरेलु हिंसा पर केंद्रित प्रोजेक्ट 'हिंसा को नो' कार्यक्रम के तहत ग्राम काठाडीह, डोमा और ग्राम टेकारी में नेरोकास्टिंग एवं आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
महिलाओं को जानकारी देते डॉ, नरेंद्र त्रिपाठी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो स्टेशन की ओर से घरेलु हिंसा पर केंद्रित प्रोजेक्ट 'हिंसा को नो' कार्यक्रम के तहत ग्राम काठाडीह, डोमा और ग्राम टेकारी में नेरोकास्टिंग एवं आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर एंजेंडर हेल्थ के सोशल एवं विहेवियर चेंज विशेषज्ञ दाऊद आलम, नई दिल्ली ने कहा कि घरेलू हिंसा एक सामाजिक बुराई है। हर महिला अपने जीवनकाल में किसी ना किसी रूप में घरेलू हिंसा की शिकार होती है। 'हिंसा को नो' प्रोजेक्ट का उद्देश्य घरेलू हिंसा के प्रति महिलाओं को जागरूक करना है।

विज्ञापन




उन्होंने बताया कि घरेलू हिंसा से महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए घरेलू हिंसा संरक्षण अधिनियम 2005 लाया गया है। घरेलू हिंसा से पीड़ित महिला हर जिला मुख्यालय पर स्थापित सखी वन स्टॉप सेंटर में जाकर सुरक्षा प्राप्त कर सकती है। एंजेंडर हेल्थ के छत्तीसगढ़ प्रमुख डॉ. अमर सिंह ठाकुर ने कहा कि घरेलू हिंसा से निपटने के लिए महिलाओं को आगे आकर इसके विरुद्ध खड़ा होना होगा। साथ ही घरेलू हिंसा से संबंधित जानकारियों का प्रसार आवश्यक है।
विज्ञापन


विज्ञापन


'घरेलू हिंसा का समाधान परिवार में सामंजस्य ढंग से करें'
एसोसिएट प्रोजेक्ट मैनेजर अभिषेक रंजन ने कहा कि घरेलू हिंसा का समाधान परिवार में सामंजस्य ढंग से किया जाना चाहिए। साथ ही इस संबंध में सभी कानूनी पहलुओं की जानकारी होना भी प्रत्येक महिला के लिए आवश्यक है। इस अवसर पर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम टेकारी की प्राचार्य जेजे वर्मा ने कहा की गरेलू हिंसा की  रोकथाम के लिए स्कूल स्तर पर भी जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। इस मौके पर स्कूल की छात्राओं द्वारा घरेलू हिंसा पर तैयार किए गए पोस्टरों  को प्रदर्शित किया गया।



नेरोकास्टिंग एवं आउटरीच एक्टिविटी से ग्रामीणों से सीधा संवाद : डॉ. नरेन्द्र त्रिपाठी
सामुदायिक रेडियो स्टेशन के निदेशक डॉ. नरेन्द्र त्रिपाठी ने कहा की आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 10 ग्रामों में शिक्षा, स्वास्थ्य और चिकित्सा पर केंद्रित जानकारियों का प्रसार रेडियो के माध्यम से किया जा रहा। स्टेशन सप्ताह में दो दिन नेरोकास्टिंग एवं आउटरीच एक्टिविटी के माध्यम से ग्रामीणों से सीधा संवाद करता है। इस मौके पर सह प्रभारी छात्रावास चंद्रशेखर शिवहरे, आरजे ज्योति साहू, आरजे बॉबी राजपूत, दीपक साहू, टिकेंद्र चौधरी, राकेश साहू, शिक्षक आरएस साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें