VHP जिलाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा कि, पिछले साल भी विवाद के बाद रोहिंगिया और बांग्लादेशियों का फर्जी आधार कार्ड थाने में जमा किया था। साल भर से पुलिस की लापरवाही से बाहरियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। उनके फर्जी आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड बनाए जा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के कवर्धा (कबीरधाम) में शनिवार को हुए बवाल के बाद विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने रविवार को शहर बंद का आह्वान किया है। VHP के इस बंद को साहू समाज ने अपना समर्थन दिया है। VHP की ओर से कहा गया है कि सब्जी व्यापारी के परिवार की पिटाई के विरोध में सभी व्यापारी इसमें समर्थन करें।
शहर के लोहार नाका चौक स्थित नवीन मार्केट रोड पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। ठेकेदार ने रोड पर गिट्टी रखी है। इसे हटाने को लेकर शनिवार सुबह स्थानीय सब्जी व्यापारी प्रकाश साहू ठेकेदार से बात करने के लिए पहुंचा था। दोनों लोग आपस में बात कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान स्थानीय निवासी अख्तर खान और उसका साथी पिंटू पहुंच गए। दोनों ने प्रकाश से और उसके परिवार से मारपीट की।