फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kanker: पीएचई के सब इंजीनियर के निवास पर दिनदहाड़े हुई चोरी, एक साल में चौथी बार हुई चोरी

Mon, 02 Oct 2023 02:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

शिकायतकर्ता ने बताया कि इस सरकारी मकान में 2022 से रह रहा हूँ और यह पॉश कालोनी है। यहाँ पर अधिकतम अधिकारी रहते है। एक साल में मेरे मकान में चौथी बार चोरी हुई है।
विज्ञापन
इंजीनियर के घर में दिनदहाड़े हुई चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर में सिविल लाइन में निवासरत पीएचई के सब इंजीनियर अविनाश त्रिपाठी के घर में दिनदहाड़े चोरों ने गुल्लक के दस हजार और अलमारी के दराज में रखे नगद चार हजार पार कर दिया है। सब इंजीनियर की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सब इंजीनियर ने बताया कि एक साल के अंदर उनके घर में चौथी बार चोरी हुई है।

विज्ञापन

कांकेर थाने में शिकायत करने पहुंचे पीड़ित अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि वो सिविल लाइन में मकान नम्बर एफ 20 में रहते हैं और लोक स्वास्थ यात्रिकी विभाग उपखंड कांकेर में उप अभियंता के पद पर पदस्थ हैं। सुबह 10 बजे अपने शासकीय कार्य से अंतागढ गुमझीर की ओर गया था। पीड़ित ने बताया कि काम खत्म करके वापस घर आकर देखा तो सामान इधर-उधर पड़ा था और गुल्लक टूटा पड़ा था। छानबीन करने पर पता चला की घर में रखा कैश चोर ले गये।      


शिकायतकर्ता ने बताया कि इस सरकारी मकान में 2022 से रह रहा हूँ और यह पॉश कालोनी है। यहाँ पर अधिकतम अधिकारी रहते है। एक साल में मेरे मकान में चौथी बार चोरी हुई है। इस इलाके में सीसीटीवी कैमरा नहीं होने के कारण चोर सूने मकान का फायदा उठाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें