आयोजन केबीकेएस एवं सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाव के तत्वाधान में किया गया। जिसमें जिला कलेक्टर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कोतवाली कांकेर एवं यातायात पुलिस कांकेर एवं नवोदित समाज सेवी संस्था का सहयोग रहा है।
कांकेर में आठ मार्च 2024 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर में मतदाता जागरूकता अभियान के लिए सद्भावना मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। कांकेर के राम प्रसाद पोटाई चौक सिंगारभांट सेगांधी ग्राम कुलगांव तक कल पांच किलोमीटर तक की मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
जिसका आयोजन केबीकेएस एवं सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाव के तत्वाधान में किया गया। जिसमें जिला कलेक्टर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कोतवाली कांकेर एवं यातायात पुलिस कांकेर एवं नवोदित समाज सेवी संस्था का सहयोग रहा है।
जिसमें स्पोर्ट्स अकेडमी के छात्र- छात्राओं ने मैराथन दौड़ में भाग लिया इसके कोच बंशीलाल नेताम जी ने बताया की इस मैराथन दौड़ में स्पोर्ट्स अकेडमी की छात्रा आरती कुंजाम जो की इंद्रासन कुन जैसे पर्वत को पतैह किया है, योगिता मरकाम जो की राष्ट्रीय 100 मीटर लंबी कूद गोल्ड हासिल कर देश में महिलाओं की सहभागिता को नई ऊंचाई तक पहुंचाया है। मतदाता जागरूकता अभियान के लिए सद्भावना मैराथन दौड़ में उपस्थित रितु कवाडे, हीरामणि मंडावी, प्रियंका कोमरा, पुनीता कांगे, गोंडवाना समाज प्रमुख भारत नेताम, ईश्वर कवाडे, पवन नेताम, बंसीलाल आंचल, राकेश पद्माकर, कृष्ण यादव, कमलेश पद्माकर, उपस्थित रहे।