फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांकेर में बच्चों से भरी बस में लगी आग: अचानक फटा टायर और बस बनी आग का गोला, सभी बच्चे सुरक्षित

Sat, 16 Sep 2023 01:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

गौरतलब हो कि आश्रम के बच्चे खेल प्रतियोगिता में भाग लेने नारायणपुर से रायपुर जा रहे थे तभी यह घटना हुई है। 
विज्ञापन
जलकर राख हुई बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर में आश्रम के बच्चों को खेलकूद कराने रायपुर ले के जा रही एक बस में बीती रात टायर फटने से आग लग गई। बस में 17 स्कूली बच्चे सवार थे एक बड़ी घटना होने से टल गई।

विज्ञापन

अन्तागढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि नारायणपुर के रामकृष्ण आश्रम के 17 बच्चे बस में सवार होकर बीती रात रायपुर जा रहे थे। तभी ताडोकी थाना क्षेत्र के तहत हवेचुर गांव के पास बस का टायर फट गया। 

 

टायर फटने से बस से धुंआ निकलने लगा और अचानक बस में आ लग गई। बच्चे आनन-फानन में बस से उतर गए सभी बच्चे सुरक्षित हैं बस पूरी तरीके से जलकर राख हो गई है। बच्चों को दूसरी बस से रायपुर भेजा गया है।  गौरतलब हो कि आश्रम के बच्चे खेल प्रतियोगिता में भाग लेने नारायणपुर से रायपुर जा रहे थे तभी यह घटना हुई है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें