फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanker: स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 70 हजार रुपये ठगे, राजनांदगांव से ठग हुआ गिरफ्तार

Mon, 29 Jan 2024 06:28 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया है। उसने बताया कि पीड़ित और उसके भाई की नौकरी लगाने के नाम पर उसने उससे 70,000 रुपये की ठगी की थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर के चारामा थाना अंतर्गत पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को राजनांदगांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने चारामा के अवांरी निवासी चंदन सिन्हा से स्वास्थ्य विभाग में वार्ड ब्वॉय की नौकरी दिलाने के नाम पर 70 हजार रुपये की ठगी को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


थाना प्रभारी जितेन्द्र गुप्ता ने बताया कि मुख्य आरोपी धीरज घोड़ेसवार को कब्जे में लेकर पूछताछ की गई। जिसमें आरोपी ने बताया कि लालच में ठगी को अंजाम दिया था। उसने बताया कि चंदन सिन्हा और उसके भाई दीपचंद सिन्हा की नौकरी लगाने के नाम पर उसने चंदन सिन्हा से 70,000 रुपये की ठगी की थी। आरोपी के पास से 2000 रुपये नकद और एक मोबाइल जब्त किया गया है। आरोपी धीरज घोड़ेसवार को आज गिफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें