फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: रानीदहरा जलप्रपात में डूबने से युवक की मौत, नागपुर का रहने वाला है मृतक, दोस्तों संग आया था घूमने

Tue, 17 Sep 2024 09:07 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शव को पीएम के लिए बोड़ला के सरकारी अस्पताल भेजा गया है। बता दें कि बीते माह इसी जलप्रपात में डिप्टी सीएम अरुण साव के भांजे बेमेतरा निवासी तुषार साहू की मौत हुई थी।
विज्ञापन
शव को निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में मंगलवार को बोड़ला ब्लॉक के रानीदहरा जलप्रपात में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। युवक नागपुर का रहने वाला है, जो अपने साथी के साथ यहां घूमने के लिए आया था। 

विज्ञापन


बोड़ला थाना से मिली जानकारी अनुसार, मृतक की पहचान अलफाज अंसारी, निवासी कमलेश्वर, नागपुर (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है। वर्तमान में यह एपीएल अपोलो बिल्डिंग प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड, ग्राम रिंगिनी-केशदा जिला बलौदाबाजार में पीपीसी इंजीनियर था। घटना दोपहर तीन बजे की है। रानीदहरा जलप्रपात पर्यटन विकास समिति के सदस्यों ने शव को शाम के समय निकलवाया। मृतक अपनी कंपनी के 19 साथी के साथ रानीदहरा पहुंचे था।

दोपहर तीन बजे नहाते समय यह घटना हुई है। इस मामले में बोड़ला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शव को पीएम के लिए बोड़ला के सरकारी अस्पताल भेजा गया है। बता दें कि बीते माह इसी जलप्रपात में डिप्टी सीएम अरुण साव के भांजे बेमेतरा निवासी तुषार साहू की मौत हुई थी। इस जलप्रपात में अब तक आठ लोगों की मौत को चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें