फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: 25 लाख के इनामी दो नक्सलियों ने किया सरेंडर, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में थे सक्रिय

Tue, 30 Jul 2024 05:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिले में आज मंगलवार को फिर से दो इनामी नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इन दोनों के पर 25 लाख रुपये का इनाम था। 27 जुलाई को तीन राज्यों की   13 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली रानीता ने सरेंडर किया था।
विज्ञापन
दो नक्सलियों ने किया सरेंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले में आज मंगलवार को फिर से दो इनामी नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इन दोनों के पर 25 लाख रुपये का इनाम था। 27 जुलाई को तीन राज्यों की   13 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली रानीता ने सरेंडर किया था। इस नक्सली के खिलाफ एमपी के बालाघाट जिले में 19 और सीजी के केसीजी जिले में तीन  अपराध दर्ज हैं। 

विज्ञापन


आज फिर दो नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इसे लेकर कवर्धा शहर के ट्रैफिक प्लाजा के मीटिंग हॉल में एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि सरेंडर करने वाले नक्सलियों का नाम दिनेश उर्फ लक्ष्मण मड़कम उम्र 30 वर्ष निवासी पुल्लमपाड थाना चिंतलनार जिला सुकमा है। ये विस्तार प्लाटून नंबर 2,  भोरमदेव एरिया कमेटी सदस्य रहा है। कबीरधाम जिले में इसके खिलाफ सात व खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी ) में चार अपराध दर्ज हैं। 

छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश राज्य में कुल इनाम 10 लाख का इनाम घोषित है। इसी प्रकार दूसरे नक्सली का नाम भीमा उर्फ अशोक उर्फ अनिल पिता लच्छा उम्र 38 वर्ष निवासी पुवर्ती थाना जगरगुंडा जिला सुकमा है। ये बटालियन-1 कंपनी के पीएल-2 का सदस्य, सप्लाई टीम सदस्य रहा है। इसके ऊपर छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र व मध्यप्रदेश राज्य में कुल इनाम 15 लाख रुपए का इनाम घोषित है। आत्मसमर्पित दोनों नक्सली को शासन के पुनर्वास नीति के तहत मौके पर 25-25 हजार रुपए की सहायता राशि दी गई। इसके साथ पुनर्वास नीति के तहत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन


नक्सलियों से सरेंडर करने की अपील 
जिला पुलिस कबीरधाम मीडिया के माध्यम से संगठन में कार्यरत सभी लोगों से अपील किया है कि वे हिंसा का मार्ग त्याग कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो। एक स्वस्थ, सुरक्षित तथा खुशहाल जीवन जीएं। हमारा उद्देश्य सभी भटके हुए युवाओं को पुनर्वासित कर उन्हें सम्मानित व समृद्ध जीवन प्रदान करना है। हिंसा का मार्ग छोड़कर आत्मसमर्पण करने वाले सभी व्यक्ति को शासन की पुनर्वास नीति के तहत हर संभव सहायता व सुरक्षा प्रदान की जाएगी। उक्त नक्सलियों को आत्मसमर्पण कराने में कबीरधाम के DSB शाखा में कार्यरत प्रधान आरक्षक घनाराम सिन्हा, अभिजीत सिंह, आरक्षक कृपाराम, नव आरक्षक राजूलाल यादव, तीजू व दिवाकर का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें