छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा गन्ना उत्पादन करने वाले कबीरधाम जिले में गन्ना किसानों की स्थिति ठीक नहीं है। दरअसल, जिले का किसान भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में अपने गन्ने को बेचते हैं।
छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा गन्ना उत्पादन करने वाले कबीरधाम जिले में गन्ना किसानों की स्थिति ठीक नहीं है। दरअसल, जिले का किसान भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में अपने गन्ने को बेचते हैं। गन्ना बेचने के बाद किसानों को राशि नहीं मिल रही है। स्थिति ऐसी है कि यहां के किसानों का करीब 80 करोड़ रुपये भुगतान अटका हुआ है। यहीं कारण है कि समृद्ध किसान संघ ने कारखाना प्रबंधन को ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन
समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ के जिलाध्यक्ष सोनी वर्मा, प्रांत कोषाध्यक्ष महेन्द चंद्रवंशी, जिला मंत्री राजाराम ने बताया कि पेराई सीजन 2023- 24 में कुल 173 दिन गन्ना खरीदी की गई, जिसमे 3लाख 88हजार 818 मेट्रिक टन पेराई की गई। औसत रिकवरी 12.50 प्रतिशत रहा है। अभी तक 19 फरवरी का भुगतान किया गया है।
मूल भुगतान, रिकवरी व बोनस मिलाकर लगभग 80 करोड़ रुपए का भुगतान बाकी है। राशि नहीं मिलने के कारण किसानों को परेशानी हो रही है। आने वाले खरीफ सीजन की तैयार के लिए खाद, बीज व शादी समेत अन्य कार्य के लिए किसानों को रुपए की जरूरत है। इसके अलावा अन्य मांगो को लेकर किसानों ने संघ के बैनर तले ज्ञापन सौंपा है।