फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: भाजपा के सत्ता में आते ही प्रधानमंत्री उज्जवला योजना शुरू, कांग्रेस शासन काल में थी बंद

Sat, 16 Dec 2023 10:34 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिले के ग्राम पंचायत मझगांव और रणवीरपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का स्टॉल लगाया गया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले के ग्राम पंचायत मझगांव और रणवीरपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का स्टॉल लगाया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मझगाँव एवं रणवीरपुर में हितग्राहियों को भरा हुआ गैस सिलेंडर और चूल्हा वितरण किया। भाजपा की सत्ता आते ही प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का लाभ मिला है।

विज्ञापन


दरअसल, कबीरधाम जिले में कांग्रेस शासन काल में यह योजना बंद थी। हालाकि, 2018 से पहले इस योजना के अंतर्गत करीब 20 हजार से अधिक महिलाओं को योजना का लाभ जरूर दिया गया था। 2018 के बाद राज्य में कांग्रेस की सरकार आ गई। फिर केंद्र सरकार की इस योजना को लेकर ध्यान नहीं दिया गया, जबकि पूर्व में दिए गए आवेदन पेंडिंग थे। अब इन्हीं आवेदन के फिर से कार्रवाई शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें