फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़, 16वीं शताब्दी के बजरंगबली की प्राचीन मूर्ति में तोड़फोड़, पुलिस बल तैनात

Tue, 30 Apr 2024 02:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिले में फिर से धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ का मामला सामने आया है। यह मामला पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल थाना क्षेत्र कुकदूर अंतर्गत ग्राम कामठी का है। इस गांव में 16वीं शताब्दी का हनुमान मंदिर है।
विज्ञापन
16वीं शताब्दी के बजरंगबली की प्राचीन मूर्ति में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले में फिर से धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ का मामला सामने आया है। यह मामला पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल थाना क्षेत्र कुकदूर अंतर्गत ग्राम कामठी का है। इस गांव में 16वीं शताब्दी का हनुमान मंदिर है। इसी मंदिर में हनुमान की प्राचीन मूर्ति में तोड़फोड़ हुई है। 

विज्ञापन

 

घटना सोमवार रात की बताई जा रहीं है। आज मंगलवार को मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए लोग पहुंच तो मामला सामने आया। इसके बाद गांव में बैठक का दौर शुरू हो गया है। हिन्दू संगठन आक्रोशित है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किए गए है। 

 

इस मामले में कुकदूर थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा  295, 295 (क) के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि कामठी गांव में कई मंदिर है, जो कि हजारों साल पूराने है। एमपी-सीजी बॉर्डर से लगे इस गांव के मंदिर में हर साल मेला भी लगता है। यह क्षेत्र का एक बड़ा धार्मिक आस्था का केन्द्र है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें