फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, एक ही रात में तीन वारदातों को दिया अंजाम

Mon, 29 Apr 2024 05:48 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिले के पंडरिया थाना पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम धनीराम मार्को पिता शिवचरण मार्को उम्र 22, निवासी ग्राम दुल्लापुर, पुलिस चौकी खुड़िया, थाना चिल्फी जिला मुंगेली है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले के पंडरिया थाना पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम धनीराम मार्को पिता शिवचरण मार्को उम्र 22, निवासी ग्राम दुल्लापुर, पुलिस चौकी खुड़िया, थाना चिल्फी जिला मुंगेली है। आरोपी धनीराम मार्को बेहद शातिर है। दरअसल, इसने 27-28 अप्रैल की दरमियानी रात को पंडरिया शहर में तीन अलग-अलग जगह चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन

 

पंडरिया थाना प्रभारी टीआई संतोष मिश्रा ने बताया कि रामस्वरूप देवांगन पिता केजहा देवांगन उम्र 52 वर्ष निवासी पंडरिया के घर के सामने से स्कूटी क्रमांक CG09JL-8692 की चोरी, रोहित जायसवाल पिता खोरबाहरा जायसवाल उम्र 45 वर्ष निवासी पंडरिया जिला कबीरधाम के घर सामने से रात में बाइक क्रमांक CG28B-1317 की चोरी, राहूल यादव पिता कृष्णा यादव उम्र 23 वर्ष निवासी पंडरिया के डीजे दुकान से लैपटॉप की चोरी किया था। 

 

चोरी के बाद तीनों मामले में एफआईआर दर्ज कर विवेचना में लिया था। विवेचना के दौरान पता चला कि आरोपी धनीराम मार्को सोमवार को चोरी के सामान को बस स्टैंड पंडरिया में बेचने ग्राहक ढूंढ रहा था। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो बाइक, एक लैपटॉप व एक ओमनी वैन बरामद किया है। इनकी कीमत करीब 2.5 लाख रुपये है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकर किया है। सोमवार को आरोपी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें