फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: नए कानून पर डिप्टी सीएम बोले- देश में अब तक चल रहा था ब्रिटेन की संसद में पारित कानून

Mon, 01 Jul 2024 04:48 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से कवर्धा विधायक और राज्य के डिप्टी सीएम विजय शर्मा आज सोमवार को जिले के दौरे पर हैं। जहां कबीरधाम के सहसपुर लोहारा में नए थाना भवन का लोकार्पण किया। तीन नए कानूनों के लागू होने पर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा रवाना किया।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने दिखाई हरी झंडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से कवर्धा विधायक और राज्य के डिप्टी सीएम विजय शर्मा आज सोमवार को जिले के दौरे पर हैं। जहां कबीरधाम के सहसपुर लोहारा में नए थाना भवन का लोकार्पण किया। तीन नए कानूनों के लागू होने पर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा रवाना किया। नए कानून के विषय में जानकारी दी। साथ ही परिसर में पौधरोपण किया गया। 

विज्ञापन

 

इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि ब्रिटेन की संसद में पारित कानूनों से भारत में प्रशासन आगे बढ़ रहा था। अपने देश की आवश्यकताओं के अनुरूप जो कानून होने चाहिए वो आज लागू हो चुके हैं। अब जो एफआईआर होंगी वो नई धाराओं के अंतर्गत होंगी। पहले राजद्रोह हुआ करता था अब राजद्रोह समाप्त हो गया है। अब राष्ट्रद्रोह है। 

उन्होंने कहा कि इन कानूनों का उद्देश्य क्षेत्र की सुरक्षा, विकास और सामाजिक न्याय को सुनिश्चित करना है। वहीं जागरूकता रथ के माध्यम से जनता को इन कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी, जिससे वे इनके लाभ और महत्व को समझ सकें। सरकार पूरी तरह से इन कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है और हमें उम्मीद है कि इनसे समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें