फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: मंत्री मोहम्मद अकबर ने दाखिल किया नामांकन, कवर्धा सीट से कांग्रेस ने तीसरी बार मैदान में उतारा

Tue, 17 Oct 2023 05:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

मोहम्मद अकबर ने बिना तामझाम के अपना नामांकन दाखिल किया। कवर्धा सीट से बतौर कांग्रेस प्रत्याशी तीसरी बार रिटर्निंग ऑफिसर को फॉर्म जमा किया है। कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से आज पहला नाम-निर्देशन पत्र दाखिल हुआ है।
विज्ञापन
मो. अकबर ने दाखिल किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम में मंगलवार को मोहम्मद अकबर ने बिना तामझाम के अपना नामांकन दाखिल किया। कवर्धा सीट से बतौर कांग्रेस प्रत्याशी तीसरी बार रिटर्निंग ऑफिसर को फॉर्म जमा किया है। कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से आज पहला नाम-निर्देशन पत्र दाखिल हुआ है। इस अवसर पर उनके चार प्रस्थापक उपस्थित थे। 

विज्ञापन

बता दें की पंडरिया व कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के लिए अब तक कुल 26 नाम निर्देशन पत्र वितरण किए जा चुके हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 13 अक्टूबर से नाम निर्देशन की प्राक्रिया शुरू हो गई है। विधानसभा क्षेत्र पंडरिया के लिए नाम निर्देशन पत्र लेने वाले उम्मीदवार में रमेश सिंह राजपूत, हरेन्द्र कुमार डाहीरे, परदेशी राम बांधडे, यशवंत चंद्राकर, थानेश्वर चंद्राकर और बिशेषर सिंह पटेल शामिल है।

 

इसी प्रकार कवर्धा के लिए उम्मीदवार में बिंदेश्वरी चंद्रवंशी, मिलाप सिंह नेताम, विजय शर्मा, खड़गराज सिंह,  सुनील केशरवानी, परसादी लाल कुम्हरे, रामेश्वरी धुर्वे, लखन सिंह टंडन और रामलोचन चद्रवंशी शामिल है। जिले के दोनों विधानसभा में मतदान की तिथि सात  नवंबर और मतगणना की तिथि तीन दिसंबर निर्धारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें