फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममेरी बहन बनी हैवान: अपनी ही बहन को दो लाख रुपये में हरियाणा में बेचा, दरिदों ने किया दुष्कर्म, ऐसे बचाई जान

Sun, 24 Dec 2023 01:15 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

एडिशनल एसपी हरीश राठौर ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को गिरफ्तार करने रविवार को कबीरधाम जिला पुलिस की टीम हरियाणा भेजी गई है।
विज्ञापन
थाना कुकदुर थाना क्षेत्र का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले में आदिवासी लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में सगे मामा की लड़की ने अपनी ही बहन को दो लाख रुपये में हरियाणा में बेच दिया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। जैसे-तैसे हरियाणा से भाग कर आई पीड़िता ने कुकदूर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


थाना से मिली जानकारी अनुसार, मामला दो वर्ष पूर्व का है। थाना क्षेत्र की पीड़िता अपने मामा की लड़की के संपर्क में थी। मामा की लड़की हरियाणा में मजदूरी का काम करती थी। यही पीड़िता को काम दिलाने के बहाने हरियाणा ले कर चली गई। जहां उसे दो लाख रुपये में बेच दिया। इसके बाद उसका उत्पीड़न हो रहा था। एडिशनल एसपी हरीश राठौर ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को गिरफ्तार करने रविवार को कबीरधाम जिला पुलिस की टीम हरियाणा भेजी गई है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें