फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, पांच महीने की बच्ची की मौके पर मौत, परिजनों का बुरा हाल

Sat, 04 May 2024 03:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कार के भीतर पीछे सीट में मां के गोद से 5 माह की बच्ची दक्षिता पिता पेखराज साहू छिटक कर सामने टकरा गई। इससे उसकी मौत हो गई है। ये लोग कवर्धा के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए आए हुए थे।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज शनिवार को कबीरधाम जिले में सड़क हादसे में 5 माह की बच्ची की मौत हो गई। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कवर्धा-राजनांदगांव रोड़ स्थित ग्राम भागूटोला में दोपहर 11.30 बजे की है। सिटी कोतवाली थाना से मिली जानकारी अनुसार कार व ट्रक की आमने सामने भिड़ंत हुई है। 

विज्ञापन

 

कार के भीतर पीछे सीट में मां के गोद से 5 माह की बच्ची दक्षिता पिता पेखराज साहू छिटक कर सामने टकरा गई। इससे उसकी मौत हो गई है। ये लोग कवर्धा के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए आए हुए थे। कवर्धा से वापस अपने घर लोहारा जा रहे है। 

 

इसी दौरान ग्राम भागूटोला के पास एक ट्रक के साथ भिड़ंत हो गया। ट्रक चालक व कार में बैठे किसी भी को चोट नहीं आई है। इस मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है। हादसे के बाद बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें