फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: नक्सल प्रभावित गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, एसपी ने दिखाया जौहर, लगाए चौके-छक्के

Mon, 25 Dec 2023 02:14 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

दरअसल यह क्षेत्र एमपी-सीजी बॉर्डर से लगी हुई हैं। इस क्षेत्र में नक्सल गतिविधि की जानकारी सामने आते रहती है। नक्सलियों से ग्रामीणों की दूरी बनी रही इस कारण पुलिस विभाग द्वारा ऐसे आयोजन कराए जाते हैं।
विज्ञापन
एसपी ने लगाए चौके-छक्के - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के नक्सल प्रभावित जिले कबीरधाम में पुलिस व ग्रामीणों के बीच दोस्ती बनाने के लिए सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कई प्रकार के आयोजन किये जा रहे है। इसी कड़ी में कबीरधाम एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव के निर्देश में नक्सल प्रभावित थाना झलमला क्षेत्र के तहत ग्राम अंजना और सामनापुर में क्रिकेट और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन

 

क्रिकेट और कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डॉ. अभिषेक पल्लव शामिल हुए। क्रिकेट प्रतियोगिता का जब शुभारंभ करने पहुंचे तो उन्होंने पिच पर  बल्लेबाजी की और छक्का- चौका लगाकर अपना जौहर दिखाया। 


विजेता खिलाड़ी को यातायात जागरूकता के लिए हेलमेट प्रदान किया। ग्राम अंजना के आयोजन समिति को 10 हजार रुपये सहयोग के रूप मे प्रदान किया। ग्राम अंजना में 28 टीम और ग्राम सामनापुर मे आयोजित प्रतियोगिता में 35 टीमें भाग ले रहीं हैं। 

विज्ञापन

दरअसल यह क्षेत्र एमपी-सीजी बॉर्डर से लगी हुई हैं। इस क्षेत्र में नक्सल गतिविधि की जानकारी सामने आते रहती है। नक्सलियों से ग्रामीणों की दूरी बनी रही इस कारण पुलिस विभाग द्वारा ऐसे आयोजन कराए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें