फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: सीएम साय और मंत्रिमंडल का दौरा कल, ग्राम कुसुमघटा में होगा अभिनंदन कार्यक्रम

Wed, 17 Jan 2024 08:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

गुरुवार 18 जनवरी को कबीरधाम जिले के बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कुसुमघटा में सीएम समेत उनका पूरा मंत्रिमंडल एक साथ दौरे पर आएगा। इस गांव में अभिनंदन कार्यक्रम व सभा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
सीएम विष्णुदेव साय - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार 18 जनवरी को कबीरधाम जिले के बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कुसुमघटा में सीएम समेत उनका पूरा मंत्रिमंडल एक साथ दौरे पर आएगा। इस गांव में अभिनंदन कार्यक्रम व सभा का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर तैयारी जारी है। मिली जानकारी अनुसार गांव में यह कार्यक्रम दोपहर दो बजे से होगा। 

विज्ञापन

 

इस कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय, पूर्व सीएम और विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, डिप्टी सीएम अरूण साव व विजय शर्मा, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, केदार कश्यप, श्याम बिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी समेत सभी मंत्री व प्रांत संघचालक डॉ.पूर्णेन्दु सक्सेना,पूर्व प्रांत संघचालक बिसराराम यादव, संतोष गोलछा समेत कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। 

 

इस बड़े आयोजन को लेकर गांव में तैयारी चल रहीं है। बुधवार को गांव में साफ-सफाई किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे। इसे लेकर यहां तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी रखी जाएगी। विधानसभा चुनाव व मंत्रिमंडल गठन के बाद ऐसा पहली बार है कि पूरा मंत्रिमंडल एक साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें