जिला प्रशासन के निर्देश के बाद आज बुधवार सुबह से स्कूल बसें शुरू हो गई है। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि कवर्धा से रायपुर के लिए यात्री बस की सेवाएं शुरू हो गई है
'हिट-एंड-रन' को लेकर नए कानून के खिलाफ ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल खत्म हो गई। जिला प्रशासन के निर्देश के बाद आज बुधवार सुबह से स्कूल बसें शुरू हो गई है। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि कवर्धा से रायपुर के लिए यात्री बस की सेवाएं शुरू हो गई है।
विज्ञापन
कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर जिला परिवहन अधिकारी, शिक्षा अधिकारी और उनके अमले ने जिले के निजी स्कूलों और स्कूल बसों के परिचालन का मुआयना किया। स्कूल संचालकों ने बताया कि कल मंगलवार को कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक द्वारा बस संचालन शुरू करने और देश व्यापी हड़ताल को लेकर जिले में किसी भी प्रकार की अफवाह और भ्रम को नहीं फैलाने की हिदायत दी थी, इसके आलावा बुधवार सुबह से स्कूल बसों का परिचालन शुरू करने के निर्देश दिए थे।