बीती रात को कबीरधाम पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई कवर्धा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम सोनपुरी (रानी सागर) में की गई है। मौके से पुलिस ने तीन बाइक, 8 मोबाइल व 2.31लाख रुपए नगद समेत 8 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
बीती रात को कबीरधाम पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई कवर्धा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम सोनपुरी (रानी सागर) में की गई है। मौके से पुलिस ने तीन बाइक, 8 मोबाइल व 2.31लाख रुपए नगद समेत 8 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो आरोपी रायपुर व दुर्ग जिले के थे, जो यहां जुआ खेलने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
एडिशनल एसपी पुष्पेन्द्र सिंह बघेल ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम सोनपुरी (रानी सागर) के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस की टीम ने छापामार कार्रवाई किया। इस दौरान कई आरोपी पुलिस को आते देख भाग गए। वहीं आरोपी हेमंत राज लहरे, बलदेव साहू , रोहित जांगड़े, सुखनंदन नेताम, विनय वैष्णव, दयादास बारले सभी निवासी कबीरधाम जिला, डिकेश कहार जिला दुर्ग, अनिल चंद्रवंशी जिला रायपुर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन बाइक, 8 मोबाइल फोन समेत दो लाख 31 हजार रुपए को जब्त किया है। इन आरोपियों के खिलाफ छग जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है।