फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: मृतक साधराम यादव के परिजनों से अचानक मिले धीरेंद्र शास्त्री, मुलाकात कर जाना हाल

Mon, 29 Jan 2024 01:22 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम

सार

कवर्धा में बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मृतक साधराम यादव के परिजनों से अचानक मुलाकात की। साथ ही शोकाकुल परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया। इस मामले में पुलिस ने अब तक छह को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मृतक साधराम के परिजनों से मुलाकात की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले के कवर्धा में बीते रविवार को बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का धार्मिक कार्यक्रम हुआ। यहां वह 28 से 30 जनवरी को श्री हनुमान कथा सुना रहे हैं। कथा प्रवचन के बाद रात करीब नौ बजे अचानक मृतक साधराम यादव के घर पहुंच गए। एक हफ्ते पहले मृतक साधराम यादव (50) की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। 

विज्ञापन





साधराम यादव कवर्धा के एक गौठान में चरवाहा का काम करता था। इसका घर कवर्धा शहर से लगे ग्राम लालपुरकला में है। यहीं अचानक रात करीब नौ बजे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। साथ ही शोकाकुल परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया। इस मामले में पुलिस ने अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो दिन पहले ही एक आरोपी के घर में अवैध निर्माण पर बुलडोजर भी चलाया गया है।

पहले दिन लाखों की संख्या में भीड़ रही
कवर्धा शहर के राजनांदगांव बाईपास रोड स्थित न्यू बस स्टैंड के पास 40 एकड़ भूमि में तीन दिवसीय कथा हो रही है। इस कथा में पहले लाखों की संख्या में लोग  शामिल हुए। हालाकि, करीब साढ़े चार लाख लोगों की बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए बड़े-बड़े डोम तैयार किए गए है। जारी शेड्यूल के अनुसार, सोमवार 29 जनवरी को सुबह 10 से दोपहर एक बजे और इसी दिन शाम चार से सात बजे तक दिव्य दरबार लगाएंगे। इसी प्रकार 30 जनवरी को शाम चार से सात बजे तक कथा सुनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें