फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: नाबालिक को शादी का झांसा देकर भगा ले गया आरोपी, हैदराबाद में किया दुष्कर्म, एक साल बाद दबोचा

Wed, 10 Jul 2024 11:06 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम में एक साल बाद नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया है। लड़की ने बताया कि आरोपी ने हैदराबाद में उसके साथ संबंध बनाए।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम पुलिस ने बुधवार को नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है। एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र बघेल ने बताया कि इस मामले को लेकर लड़की के परिजन ने 9 मई 2023 थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


रिपोर्ट में बताया कि उनकी लड़की को किसी अज्ञात व्यक्ति ने भगाकर ले गया है। पुलिस ने धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया। बीते एक साल से पुलिस जांच कर रही थी। साथ ही दोनों की खोजबीन कर रही थी।

इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रामसिंह मेरावी पिता धनउ मेंरावी उम्र 20 निवासी ग्राम मराडबरा ने लड़की को भगा कर ले गया है। पटवा बैहर में रखा है। इसी गांव से पुलिस की टीम ने आरोपी  के कब्जे से नाबालिग बालिका को बरामद किया है।
विज्ञापन


नाबालिक बालिका ने पूछताछ में बताई कि आरोपी राम सिंह मेरावी शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ भगाकर हैदराबाद ले गया था और वहां शारीरिक शोषण किया। कुछ दिन वहां रखने के बाद पटवा बैहर ले आया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 366, 376(2), (N) IPC और चार पॉस्को एक्ट जोड़ी गई। आरोपी से पूछताछ पर अपना अपराध करना स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें