जांजगीर चांपा जिले के ग्राम कुलीपोटा में युवक ने बीती रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। साथ ही युवक ने अपने माता-पिता के लिए एक सुसाइट नोट भी छोड़ा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम कुलीपोटा में युवक ने बीती रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। साथ ही युवक ने अपने माता-पिता के लिए एक सुसाइट नोट भी छोड़ा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला बताया जा रहा है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबित मृतक युवक कामेद्र लहरे उम्र 27 वर्ष अश्लील वीडियो फोटो अपलोड करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने युवक कामेद्र लहरे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था। जिसकी 19 दिसंबर 2023 को जमानत पर बाहर आया था। जिससे युवक डिप्रेशन में था। जिसके बाद वह अपने दीदी जीजा के यहां रहने सुहेला बलौदा बाजार जिला चला गया वहां 15 दिन रहने के बाद सात जनवरी को अपने घर कुलीपोटा आ गया।
आठ जनवरी को रात्रि में खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चला गया। आज मंगलवार की सुबह परिजनों ने देखा तो कामेंद्र लहरे ने फांसी लगाकर आत्महत्या किया हुआ था। मृतक युवक के पास से एक सुसाइट नोट भी मिला है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।