राजू सिंह ने पैसे देने से इंकार किया तो पटवारी शोभाराम पाण्डे भी हस्ताक्षर नहीं करने की बात कही और झगड़ा करने लगा। कहने लगा अब तुम्हे लोन नहीं मिलेगा। जिससे शिकायत करनी है कर लो कहते हुए वीडियो में साफ सुना जा रहा है।
जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा जनपद पंचायत क्षेत्र के पिपरसत्ति गांव के रहने वाले किसान नारायण सिंह बारगाह जोकि केसीसी लोन निकलने के लिए दस्तावेज में पटवारी शोभाराम पाण्डे के हस्ताक्षर के लिए गया हुआ था। इस दौरान पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी, नहीं देने पर हस्ताक्षर नहीं करने की बात कही है और किसान के पुत्र से झगड़ा करने लगा। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। इस पर एसडीएम ने कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबित किसान नारायण सिंह अपने पुत्र राजू सिंह के साथ पटवारी कार्यालय गया हुआ था। राजू सिंह ने बताया की उसके पिता नारायण सिंह के नाम पर 1.5 एकड़ जमीन है जिसमे कृषि कार्य के लिए केसीसी लोन निकलने के लिए 10 दिनों से पटवारी के पास घूम रहे थे। बीती शुक्रवार को नाम जोड़ने के लिए पांच सौ रुपये दिया था और केसीसी लोन के लिए दस्तावेज में हस्ताक्षर करने के लिए कहा। पटवारी ने हस्ताक्षर के एवज में पांच हजार रुपये की मांग करने लगा।
राजू सिंह ने पैसे देने से इंकार किया तो पटवारी शोभाराम पाण्डे भी हस्ताक्षर नहीं करने की बात कही और झगड़ा करने लगा। कहने लगा अब तुम्हे लोन नहीं मिलेगा। जिससे शिकायत करनी है कर लो कहते हुए वीडियो में साफ सुना जा रहा है।
एसडीएम विक्रांत अंचला ने कहा की पटवारी शोभाराम पाण्डे का पैसे मांगने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो की जांच पड़ताल की जाएगी जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।