फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: वाहन चेकिंग के दौरान एक करोड़ 80 लाख से अधिक के गहने बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 12 Sep 2023 07:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

एएसपी अनिल सोनी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अवैध शराब, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग लगातार की जा रही है। इसी कड़ी में तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को ये सफलता मिली है। 
विज्ञापन
कार से एक करोड़ 80 लाख से अधिक के गहने बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले में विधान सभा चुनाव को देखते हुए जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। चांपा थाना क्षेत्र के कोरबा रोड और हाथनेवार के एनएच 49 में चेक प्वॉइंट लगाया गया। जिसमें चेकिंग के दौरान दो वाहनों से सोने चांदी के जेवर बरामद किये गये हैं। जिसकी कीमत एक करोड़ 80 लाख 17 हजार 960 रु है। दोनो वाहनों से 2.11 किलो सोना, 75.415 किलो चांदी जब्त  की गई है। 

विज्ञापन


एएसपी अनिल सोनी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अवैध शराब, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग लगातार की जा रही है। इसी कड़ी में तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को ये सफलता मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें