फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: शराब पीने के लिए चोरी की बाइक, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तलाश रहा था ग्राहक

Tue, 11 Jun 2024 07:59 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले के नैला रेलवे स्टेशन पुराना केबिन के पास खड़े प्लेटिना बाइक की चोरी  का आरोपी युवक वासुदेव विसर्जन 21 वर्ष  को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के नैला रेलवे स्टेशन पुराना केबिन के पास खड़े प्लेटिना बाइक की चोरी  का आरोपी युवक वासुदेव विसर्जन 21 वर्ष  को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी का बाइक प्लेटिना को बरामद किया गया है। केवल शराब पीने और सौक पूरा करने के लिए करता था चोरी,नैला चौकी उप थाना क्षेत्र का मामला। 

 

मिली जानकारी अनुसार,नैला चौकी में मुकेश कुमार निवासी चांपा ने बताया की वह अपने प्लेटिना बाइक को लेकर नैला रेलवे स्टेशन के पुराना केबिन के पास हैंडल को लोक कर काम से गया हुआ था। जब काम खत्म कर वापस आया तो बाइक की अज्ञात चोरों ने चोरी की थी। नैला चौकी में अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379 के तहत मामला दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

अज्ञात बाइक चोर की तलाश पुलिस कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली के युवक ग्राम मुनुंद के तरफ लाला रंग की पेल्टिना बाइक को बेचने के लिए खरीदार की खोज कर रहा है। जिसपर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक वासुदेव को पकड़ कर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर शराब पीने और अपने सौक को पुराना करने के लिए नैला रेलवे स्टेशन के पास रखे बाइक को चोरी करने की बात कही। आरोपी के कब्जे से  प्लेटिना बाइक कीमती 30 हजार रु को बरामद किया गया है।  आरोपी के खिलाफ धारा 379 के कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें