फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: जांजगीर में तीन घरों में चोरी का आरोपी और खरीदार गिरफ्तार, गहने समेत आठ लाख का सामान बरामद

Mon, 10 Jun 2024 08:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले के नगर पालिका जांजगीर के वार्ड नंबर 19 और वार्ड नंबर 21,22 में सुने मकान से सोने चांदी के जेवर और नगदी रकम की चोरी का मुख्य आरोपी सुरेश महाना और चोरी के समान का खरीदार राज कुमार सोनी 53 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है । 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के नगर पालिका जांजगीर के वार्ड नंबर 19 और वार्ड नंबर 21,22 में सुने मकान से सोने चांदी के जेवर और नगदी रकम की चोरी का मुख्य आरोपी सुरेश महाना 44 वर्ष  और चोरी के समान का खरीदार राज कुमार सोनी 53 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। चोरी के सामन सोने चांदी के जेवर कीमती 8 लाख रु को बरामद किया गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन

 

सिटी थाना कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया की, वार्ड नंबर 19 में राज कुमार तिवारी, वार्ड नंबर 21 में कली राम लेदर और  वार्ड नंबर 22 में राजू प्रधान के सुने मकान में अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर और नगदी रकम की चोरी को अलग अलग तारीखों में  घटना को अंजाम दिया था। जिसपर सिटी कोतवाली थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही थी। 


सायबर सेल की टीम ने घटना स्थल का मुआयना भी किया था। और सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही थी। इस बीच सूचना मिलीं की रायगढ़ जिले के पुसौर का रहने वाला सुरेश  सुरेश महाना ने जांजगीर थाना क्षेत्र में घूम घूम कर चोरी की है। पुलिस टीम पहुंची और सुरेश को पुलिस  हिरासत में लेकर चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर बताया की वह जुआ खेलना और घूमने का सौकिन था। वह अकेले ही चोरी की घटना को अंजाम देना बताया है। जहा भी जाता था पैसे खत्म होने पर वही आस पास के घरों में चोरी करना बताया है। वे चोरी के समान को बलौदा बाजार जिले के निवासी गांधी चौक राज कुमार सोनी के पास सोने चांदी के जेवर को बेचना बताया। 

विज्ञापन

चोरी के सोने का गला हुआ टुकड़ा 90 ग्राम,गला हुआ चांदी 160 ग्राम कीमती 8 लाख रु और घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद किया गया है वही चोरी के नगदी रकम को खर्च करना बताया है। मुख्य आरोपी सुरेश और खरीदार राज कुमार सोनी के खिलाफ अपराध सबूत मिलने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें