फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न मकान मिला... न पैसा: छत्तीसगढ़ में जमीन की रजिस्ट्री में खेला, धोखाधड़ी के नाम पर लाखों की ठगी

Fri, 11 Oct 2024 10:54 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

 जांजगीर चांपा में एक शख्स के साथ जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले में जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। धोखाधड़ी कर नौ लाख रुपये का गबन करने वाले दो आरोपी नंदलाल कश्यप और सुरेश महंत को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


अनिल दास महंत से मिली जानकारी अनुसार, सुरेश महंत और उसके अन्य साथियों के द्वारा मुनुन्द रोड कॉलोनी में जमीन व मकान लेने के लिए बात वर्ष 2022 में हुई थी। जमीन को देखने भी गये। शुभकामना सिटी कॉलोनी के भीतर जमीन दिखी। जहां पर 1BHK मकान बनाकर रजिस्ट्री कराकर देने की बात कही।

उन्होने नौ लाख रुपये में सौदा किया। जिसकी दिनांक 30.06.2022 को रजिस्ट्री हुई। वहीं मकान को लोन में खरीदना चाहता था तो अनंदराम उर्फ नंदलाल व सुरेश तथा उनके अन्य साथियों के द्वारा बिलासपुर के आईसीआईसीआई बैंक वालों से संपर्क किया। दो लाख 74 हजार रुपये खाते में जमा कराए थे।  
विज्ञापन


जमीन के कागजात को लेकर बैंक गए तो पता चला कि जहां पर 6,10,000 रुपये अनिल दास महंत के नाम से स्वीकृत लोन की राशि का चेक बैंक के अधिकारी से मिलीभगत कर रकम को नंदलाल उर्फ आनंदराम के खाता में चेक के माध्यम से बिना जानकारी के डाल दिया गया। 

वहीं जगदीश एवं उसके साथियों से पूछने पर रकम मिल गई। मकान को बनाकर देंगे बोला था। कुछ दिन बाद पटवारी जमीन को देखने गया तो पता चला कि उक्त जमीन शुभकामना सिटी में न होकर पीछे तरफ खेत में कृषि भूमि है। अन्य जगह की जमीन को रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी की।

सिटी कोतवाली पुलिस ने नंदलाल व सुरेश महंत को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करना तथा मिली रकम को खर्च करना बताया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें